Bijnor News: लापरवाही बरतने पर तीन दरोगा लाइन हाजिर
बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: पुलिस विभाग में लापरवाही की शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने तीन दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें मंडावली थाना क्षेत्र की भगुवाला चौकी प्रभारी, चांदपुर थाना क्षेत्र की बवनपुरा चौकी प्रभारी और किरतपुर के कस्बा इंचार्ज शामिल हैं। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भगुवाला चौकी प्रभारी अमूल मिश्रा, बवनपुरा चौकी प्रभारी बबलू सिंह और किरतपुर के कस्बा इंचार्ज दीपक नगर को लाइन हाजिर किया गया है। तीनों पर अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के साथ ही अवैध वसूली के आरोप लगे थे। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने शिकायतों और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तीनों दरोगा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि दायित्व के निर्वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.