Bijnor News: लापरवाहीः सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई गुमशुदगी
बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: स्योहारा निवासी अनीस अहमद के लापता होने के मामले में परिजनों को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पांच दिनों तक हल्दौर और स्योहारा थाने के चक्कर काटने पड़े। परिजनों का आरोप है कि दोनों थानों की पुलिस उन्हें एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर टालती रही। बाद में सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। परिजनों के मुताबिक अनीस अहमद हल्दौर में आयोजित गुड्डी-दोयाज मेले के बाद 22 सितंबर को लापता हुए थे। उनकी तलाश के बाद परिजन हल्दौर थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें स्योहारा थाने भेज दिया गया। स्योहारा पहुंचने पर भी मामला हल्दौर क्षेत्र का बताकर उन्हें वापस भेजे जाने का आरोप है। इस तरह परिजन कई दिनों तक दोनों थानों के चक्कर काटते रहे。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.