Bijnor News: लाइसेंस की क्षमता से अधिक जमा की विस्फोटक सामग्री, दो गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आतिशबाजी बनाने के लिए लाइसेंस की निर्धारित क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गंधक, पोटाश, काली राख और एल्यूमिनियम पाउडर समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, तहसीलदार नगर आशीष सक्सेना, राजस्व टीम और अग्निशमन विभाग की टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान मोहल्ला बुखारा निवासी साबिर पुत्र गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर ग्राम सिरधनी निवासी सईद पुत्र शकूर को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.