बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: मूसलाधार बारिश के चलते अफजलगढ़ तथा आसपास का समूचा ग्रामीण इलाका जलमग्न हो गया है। हर तरफ पानी भर गया है। खेत खलिहान तथा सड़कों पर जल भराव हो गया। बीते दो दिन से लगातार बारिश के चलते खेतों सहित ग्रामीण इलाकों के अधिकांश मार्ग जलमग्न हो गए। पहाड़ों पर तेज बारिश होने से बरसाती नदी और नालों में ऊफान आ गया है। नगर के कई हिस्सों में बारिश का पानी भर गया है। कालागढ-अफजलगढ़ मार्ग पर जल भराव होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रेफरल अस्पताल के जर्जर भवन से कमरों में टपक रहा बारिश का पानी, भींग रहीं दवाएंजलभराव के कारण अमला नदी के पुल की अप्रोच की मिट्टी बहने से यातायात पर खतरा मंडराने लगा है। खेतों में जलभराव होने से गन्ने तथा धान की फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही ...