Bijnor News: लंपी: 14 गांव में अफसरों ने गोवंशों को कराया आईसोलेट
बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: बिजनौर। गोवंशों में जानलेवा बीमारी लंपी को लेकर किसान सहमे हैं तो वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारी भी बचाव के लिए वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जिले के 14 गांव में लंपी के संदेह में गोवंशों को आईसोलेट कराया गया है। इन गांवों के चारों तरफ लंपी से बचाव के लिए रिंग फॉर्म वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिले में लंपी से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शासन से डिमांड कर 96 हजार वैक्सीन मंगाई है। भाकियू अराजनीतिक संगठन का भी वैक्सीनेशन मंगाने में सहयोग रहा है। वर्तमान में लंपी के केस बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी 14 गांव में लंपी के संदेह में गोवंशों को आईसोलेट कराया है और इन गांवों के चारों तरफ गोवंशों को बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन शुरू करा दिया है。
उत्तराखंड बॉर्डर के गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.