Bijnor News: रोडवेज़ बस से कुचलकर महिला की मौत
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: अपने पुत्र के साथ बाइक से बिजनौर जा रही ताजपुर निवासी महिला की रोडवेज़ की अनुबंधित बस से कुचलकर मौत हो गयी। पीड़ित के परिजनों व समर्थकों ने बस स्वामी को बुलाने व पीड़ित परिवार की सहायता की मांग को लेकर घटनास्थल पर पांच घंटे तक जाम लगाया। रविवार को राजा का ताजपुर निवासी महिला गुड़िया 48 वर्ष पत्नी कुंवरपाल सिंह सैनी अपने पुत्र कुनाल के साथ बाइक से किसी काम से किसी काम से हल्दौर क्षेत्र के किसी गांव जा रही थी। मंडी समिति के समीप एक रोडवेज़ की अनुबंधित बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिरी तथा बस के पिछले टायर के नीचे आकर कुचलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक पुत्र कुनाल दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.