Bijnor News: रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के सामने एक रोडवेज और ट्रक की टक्कर में कई लोग घायल जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में एक ट्रक में उत्तराखंड डिपो की बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रक संभल से कलियर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक चालक आमिर पुत्र इरफान, निवासी संभल, के अनुसार, रोडवेज बस चालक कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस ने उसके ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। चालक का आरोप है कि उसके ट्रक से उतरने से पहले ही बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
हादसे में कई लोग घायल ट्रक चालक के अनुसार, ट्रक में करीब 10 से 12 लोग सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.