Bijnor News: रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: कोतवाली देहात। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार को रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए बिजनौर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शामली जिले के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी शिवम मलिक पुत्र अशोक मलिक और मनोज सैनी पुत्र जितेंद्र सैनी कार से नगीना से बिजनौर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उसमें फंस गए。
हादसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.