बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया ने गौ सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें रोटेरियन बंधुओ ने गौ माता की सेवा करते हुए सभी सनातन परिवारों तक मानव जीवन में गौ सेवा को प्राथमिकता दिए जाने का संदेश पहुंचाया। राजपूत विहार कॉलोनी में संचालित गौशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्र उच्चारण के बीच गौ माता के मस्तक पर तिलक लगाकर उनके लिए चारे का लंगर आयोजित कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा, रोटेरियन डॉक्टर आदित्य अग्रवाल, मनीष गर्ग, शिवेंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, ललित गर्ग, संदीप चौधरी, पुलकित अग्रवाल, मुकुल सिंह, अनुराग अग्रवाल, संजय वर्मा, शिवम नंदा, तरुण शर्मा, विपिन मिश्रा आदि रोटेरियन बंधुओं का समर्पित एवं निष्ठा पूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...