Bijnor News: रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नए सत्र का शुभारंभ, चिकित्सकों को सम्मानित किया
बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया ने सत्र का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुजूरी में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह चावला, सचिव सरदार गुरदीप सिंह चावला 'रोमी' और कोषाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने गुरु घर में हाजिरी लगाकर कार्यकाल का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा एवं असिस्टेंट गवर्नर मनीष गर्ग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. मोनिका अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन सरदार गुरुचरण सिंह चावला एवं एसपी सलूजा ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: मानवता की सेवा करने का सर्वोच्च माध्यम है चिकित्सा ज्ञानी रघुवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.