बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: बिजनौर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रिएटिव फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा एक विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। ग्राम नवादा चौहान, नेहतौर-शादीपुर रोड, जनपद बिजनौर में आयोजित रोजगार मेले में जनपद बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 800 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अक्षयवट स्टेडियम में आज लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेलारोजगार मेले की सफलताएँ रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार एवं भविष्य में रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), बिजनौर, विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ घनश्याम वर्मा तथा जिला रोजगार अधि...