बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को नगर में टीबी जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। रैली में कैडेट्स अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तक्तियां लेकर चल रहे थे जिन पर लिखा था 'हम सब ने यह ठाना है, टीबी रोग भगाना है। रैली को प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि टीबी रोग लाइलाज नहीं है। टीबी होने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर से परामर्श करें इस रोग का इलाज सरकार की ओर से फ्री किया जाता है। नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा टीबी रोगी को 500 प्रति माह गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संदेश के साथ निकली जागरूकता रै...