बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: कालागढ़। ढेला रेस्क्यू सेंटर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव को निस्तारण कर दिया गया। करीब दो महीने पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग की फांटो रेंज के जंगल में वयस्क नर बाघ घायलावस्था में मिला था। बाघ को रेस्क्यू कर ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया था। उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही थी। मंगलवार शाम साढे चार बजे उपचार के दौरान बाघ की मौत हो गई। बुधवार को पशु चिकित्सकों के पैनल ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। पार्क वार्डन तथा संबंधित उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान जैविक नमूने एकत्र करके परीक्षण के लिए बरेली तथा देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर कार्...