बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत रेल जन युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन पर कार्यरत फूड ऑपरेटर्स, रेल सफाई मित्रों और यात्रियों को जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक यात्री सुविधाओं की जानकारी दी गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2026 के तहत प्रतिभागियों को कचरे के उचित निस्तारण, उसके पृथक्करण और स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें कचरे के अलग-अलग प्रकार के अनुसार चार रंगों के डस्टबिन के उपयोग और उनके महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान यात्रियों एवं अन्य प्रतिभाग...