Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, राहगीरों ने बचाई जान
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: चांदपुर के कराल फाटक के पास रेलवे गेट नंबर 28 पर रविवार देर शाम एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर युवक पर पड़ गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रैक से हटाया और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई और परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजन थाने पहुंचकर युवक को अपने साथ घर ले गए। गांव शेखूपुरा निवासी नकुल कुमार (21) पुत्र भस्सू सिंह की रविवार को घर पर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से चांदपुर आ गया। शाम करीब 7:30 बजे वह कराल फाटक के पास रेलवे गेट नंबर 28 के समीप रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इसी दौरान नजीबाबाद से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन भी गेट के पास पहुंचने वाली थी। राहगीरों ने युवक को ट्रैक पर लेटा देखा तो उसे तुरंत वहां से हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.