Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: थाना किरतपुर रेलवे फाटक के पास रात में अज्ञात व्यक्ति का शव की रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान राजपाल पुत्र कूड़े सिंह निवासी छल्लूपुरा, थाना नहटौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विगत 13 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक की पहचान राजपाल पुत्र कूड़े सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।मृतक के शरीर पर चोटों के निशान होने के कारण मृत्यु दुर्घटना में होने की आशंका जताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.