Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका
बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: रविवार दोपहर करीब 12 बजे अकबराबाद रेलवे फाटक से 200 मीटर दूर अप लाइन पर करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नगीना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर सरवेज खान ने बताया कि रेलवे स्टेशन नगीना से मेमो मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अकबराबाद फाटक से करीब 200 मीटर पश्चिम में नजीबाबाद से मुरादाबाद जाने वाली अप लाइन पर वृद्ध का शव पड़ा था, गर्दन धड़ से अलग थी। शव के पास कुछ दवाइयां और बिस्कुट का पैकेट भी मिला है। पुलिस के अनुसार शव को देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वृद्ध ने खुद ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या की है। आशंका है कि बीमारी और वृद्धावस्था से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया हो। मृतक आसपास के क्षेत्र का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.