Bijnor News: रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: नजीबाबाद, संवाददाता। रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भिजवाया गया और पुलिस जांच में जुट गई। बीती रात्रि को रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी में पीडब्लूआई कोठी के पीछे राकेश कुमार उम्र लगभग तैंतीस वर्ष कमरा नंबर ई- 17 डी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राकेश कुमार रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था। मृतक युवक के तीन बच्चे हैं और माधव गंज हरदोई का रहने वाला है। बताया गया कि मृतक युवक काफी समय से परेशान चल रहा था। बीती रात्रि को अपने आवास के कमरे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी उस दौरान दुसरे कमरे में सो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.