बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: रेडियो संदेश बिजनौर 89.6 एवं स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम तिमरपुर में आरोग्य मंदिर में संचारी रोग व टीबी के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'सेहत सही-लाभ कई' विषय के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति शिक्षित करना था। रुचि सैनी, सीएचओ तिमरपुर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे बताते हुए कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, 12 प्रकार की मुफ्त जांच और दवाइयां उपलब्...