Bijnor News: रेडियो संदेश बिजनौर की टीम ने आंगनबाड़ी तिमरपुर में किया भ्रमण
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: रेडियो संदेश बिजनौर ने स्मार्ट एनजीओ की ओर से आंगनबाड़ी तिमरपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी एवं ममता रानी से बच्चों के बारे में बातचीत की। टीम सदस्य सारिका चौधरी ने पूछा कि आपके यहां कितने बच्चे आते हैं उनको क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी ने बताया कि हमारे यहां लगभग 18-20 बच्चे प्रतिदिन आते हैं। हम इनको एक टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन पोषण देते हैं। मौके पर रेडियो स्टेशन हेड सुनील भारद्वाज ने सभी बच्चों टॉफी भी वितरित की गई । इस अवसर आंगनबाड़ी सहायिका बबीता आदि का सहयोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.