बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: वर्क वीजा पर रूस भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक और उसके रिश्तेदार से 4.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों को टूरिस्ट ई-वीजा और हवाई टिकट देकर रूस भेजने का प्रयास किया, लेकिन होटल की बुकिंग न होने के कारण उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश से पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर के मोहल्ला मुफ्तीसराय निवासी इकबाल अहमद ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र सोमीन डीजल मैकेनिक हैं। आरोप है कि मोहल्ला मुफ्तीसराय निवासी इरशाद और मोहल्ला चाहसंग पत्थरकुआं निवासी अरशद ने उनके पुत्र और उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी उनके साढ़ू के बेटे मन्नान को वर्क वीजा पर रूस भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आर...