बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के चलते शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया। सुरक्षा कारणों से नगीना रोड और नजीबाबाद रोड पर कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। मित्तल पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया, जिसके चलते रोडवेज बसें अडडे पर नहीं पहुंच सकी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग पर पुलिस ने एहतियातन दुकानों को भी बंद कराया। वर्धमान कालेज में जनसभा को देखते हुए चक्कर चौराहे से शास्त्री चौक तक आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। रेलवे फाटक के आगे लोगों को पैदल ही सभा स्थल तक जाने की अनुमति दी गई। वाहनों की पार्किंग के लिए आईटीआई परिसर व चीनी मिल यार्ड सहित आसपास के स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई थी. यह भी पढ़ें- पूरे दिन सतर्क रही...