बिजनौर, नवम्बर 17 -- Bijnor News: रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में 13वां वार्षिक खेलकूद समारोह उत्साह एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह की थीम 'नए भारत की उड़ान-खेलों से सशक्त भविष्य' रही। सोमवार को समारोह में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, मास पीटी, एथलेटिक्स, दौड़, रिले रेस और लॉन्ग जंप सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में दीपांशु पाल, इशिका, आरव और आद्या चौहान ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चारों सदनों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में रमन हाउस ने प्रतिष्ठित वीर कप ट्रॉफी जीती। कलाम हाउस को अनुशासन एवं हाउस सजावट में भाभा हाउस को मार्च पास्ट ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि रवि कुमार ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की। चेयरमैन शांतनु गुप्ता, डायरेक्टर यश गुप्ता व आदित्य ...