Bijnor News: रुस्तमपुर चक में गुलदार का आतंक, किसान के जर्मन शेफर्ड को बनाया शिकार
बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव रुस्तमपुर चक में गुलदार ने एक किसान के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को अपना शिकार बना लिया, जबकि हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना में आम के पेड़ पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
गुलदार का हमला चांदपुर के गांव रुस्तमपुर चक में रविवार को गुलदार ने किसान के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।गांव रुस्तमपुर चक निवासी शूरवीर सिंह ने बताया कि उनका घर खेत के पास बना हुआ है। उनका पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता घर के बाहर था, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.