Bijnor News: रिमझिम बरसात के बीच निकली श्रीराम बारात शोभायात्रा
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: रिमझिम बारिश के बीच गुरुवार को रामलीला महोत्सव के तहत नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर और फीता काटकर किया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गों से निकली। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती और बजरंगबली हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।बूंदाबांदी के बावजूद शोभायात्रा को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। इसमें रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ताजपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.