Bijnor News: राहतः जलभराव खत्म होते ही एनएच-34 पर यातायात बहाल
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। लगातार बारिश के कारण एनएच-34 पर ग्राम देवल के पास हुए जलभराव से गुरूवार की शाम बंद किया गया बिजनौर-मेरठ मार्ग शुक्रवार को दोबारा खोल दिया गया। पानी की निकासी होने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू करा दिया गया, जिससे करीब 20 घंटे बाद बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा सड़क संपर्क भी बहाल हो गया। गुरूवार को बारिश के चलते निर्माणाधीन हाईवे पर जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सड़क पर भारी जलभराव हो गया था। पानी भरने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई भारी वाहन उसमें धंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बिजनौर-मेरठ मार्ग पर यातायात रोक दिया था, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं. यह भी पढ़ें- एनएच-34 पर जलभराव, मेरठ और मुजफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.