बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: धामपुर। कमिश्नर मुरादाबाद में मपुर तहसील के वाद स्थानांतरण के आदेश को वापस ले लिया है। धामपुर तहसील की अदालतों में विचाराधीन मुकदमों को ठाकुरद्वारा और नगीना स्थानांतरित किए जाने पर रोक लगा दी है। कमिश्नर ने इस मामले में अधिवक्ताओं की शिकायत पर तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ ही अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल स्थगित कर दी है, जिससे वादकारियों को राहत मिलेगी। बुधवार को बार एसोसिएशन धामपुर का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त आंजनेय कुमार से मिला। उन्होंने वादकारियों को होने वाली परेशानियों और न्याय की सुलभता से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धामपुर तहसीलदार धनराज सिंह अड़ियल रवैये के चलते वादकारी जनता को सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। वादों को लटकाया जा रहा है। मजबूरन अधिवक्ताओं को हड़ताल ...