Bijnor News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्या आभावती ने छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है। आचार्या मधु ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने और एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आचार्या अलका, पारुल, प्रीति, प्रियंका, अर्चना, मीनाक्षी, विनीता, दीपिका और काजल सहित अन्य शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर कविता-भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.