Bijnor News: राशन कार्ड काटे जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: राशन कार्ड से नाम हटाए जाने के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर पात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि ब्लॉक सचिव प्रथम चौधरी का राशन कार्ड अपात्र बताकर निरस्त कर उनका नाम लिस्ट में से काट दिया गया था। अरुण कुमार का आरोप कि कार्ड को दोबारा बनवाने और पात्रता संबंधी समस्या के समाधान के लिए लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाए जा रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी सीपी पांडे के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सीपी पांडे पर मनमानी का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.