Bijnor News: रावली मार्ग पर मालन नदी के रपटे की जगह बनेगा नया पुल, भूमि पूजन संपन्न
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: मंडावर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक राहत भरी और सुखद खबर है। मंडावर से शहजादपुर रावली ब्रह्मपुरी मार्ग के बीच मालन नदी पर बने पुराने व जोखिम भरे रपटे के स्थान पर अब एक आधुनिक व मजबूत पुल, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का निर्माण होने जा रहा है। सोमवार को मालन नदी रावली ब्रह्मपुरी स्थान पर आयोजित एक भव्य समारोह में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिजनौर सांसद चन्दन चौहान की गरिमामयी मौजूदगी में उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-यज्ञ और भूमि पूजन किया। इसके पश्चात ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कराया। समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.