Bijnor News: रावली बांध एवं गलखा देवी मंदिर का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को जनपद में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तहसील बिजनौर क्षेत्र के रावली बांध एवं गलखा देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलस्तर, बांध की स्थिति तथा सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की गई। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह उनके साथ है और किसी भी प्रकार की आपदा या कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.