Bijnor News: रायपुर खास में पुलिया पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: नांगल क्षेत्र के गांव रायपुर खास में मंडैयों की ओर जाने वाली पुलिया पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई। रविवार सुबह गुलदार को गांव कोट सराय उर्फ रायपुर खास के नजदीक देखा गया। जयप्रकाश, बिल्लू, कल्लू, इंदल, दयाराम, बिंदल और अशोक सिंह के अनुसार सुबह में खेतों की ओर जाते समय किसानों ने गुलदार को देखा। एक पुलिया पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। किसानों का शोर-शराबा सुनकर गुलदार झाड़ियों की ओर चला गया। गुलदार दिखाई देने की सूचना से खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। वन दरोगा योगेश कुमार ने बताया कि गुलदार की सक्रियता वाले क्षेत्र में पहले से पिंजरा लगाया हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.