Bijnor News: रामलीला.. विश्वामित्र की मांग और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: श्री रामलीला मैदान नजीबाबाद में श्री रामलीला मंच पर विश्वामित्र की मांग और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। श्री राम जानकी कला परिषद के कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया। ताड़का के पात्र में नमन गोयल के अभिनय को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा। राक्षसों द्वारा ऋषि-मुनियों के यज्ञ और हवन में लगातार विघ्न डाला जा रहा था। राक्षसों के अत्याचार से परेशान होकर महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे और यज्ञ की रक्षा के लिए उनके पुत्र श्री राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की मांग की। दोनों पुत्रों को विश्वामित्र के साथ भेजने की बात सुनकर राजा दशरथ भावुक हो उठे। वे श्री राम और लक्ष्मण को अपने से दूर भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर गुरु वशिष्ठ ने उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.