Bijnor News: रामलीला में शूर्पणखा संवाद और सीता हरण का हुआ मंचन
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चांदपुर में रामसेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में चित्रकूट से पधारे महेश द्विवेदी के कलाकारों ने बुधवार को शूर्पणखा-लक्ष्मण संवाद, शूर्पणखा-सीता संवाद और शूर्पणखा-श्रीराम संवाद का सजीव मंचन किया। इसके पश्चात सीता हरण की लीला का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। वहीं, मुरादाबाद की दारा एंड कंपनी के कलाकारों ने दुर्गा की होली, पूतना वध, गोवर्धन लीला और कृष्ण की फल लीला सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मैदान में धार्मिक आयोजनों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर रामसेवक मंडल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता रॉकी, राजकुमार बंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, रामदीन, बृजेश कौशिक, सुधीर अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.