बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: विधायक ओमकुमार ने ग्राम फुलसंदा खाकम एवं नन्नू शेरपुर में श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, संस्कारों का संदेश देती है। ग्राम फुलसंदा में आयोजित रामलीला मंचन में विधायक ओम कुमार ने कहा कि रामलीला प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म का संदेश समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।ग्रामवासियों ने विधायक ओम कुमार का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश ...