Bijnor News: रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: नगर में सोमवार को शिव मंदिर धर्मशाला परिसर के समीप मां दुर्गा प्रभात मैमोरियल युवा कमेटी की ओर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन विमला देवी और समाजसेवी दीपक सैनी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में ताशे वाले बैंड के साथ श्रीकृष्ण-सुदामा, मार्कण्डेय शिव कृपा, बजरंगबली, श्रीकृष्ण ओखल बंधन, राम दरबार और तिरुपति बालाजी सहित विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक कथाओं और पौराणिक प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। भजन-कीर्तन और देवी-देवताओं के जयकारों से नगर का वाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.