बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: हंगामा लोक सामाजिक, साहित्य समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय श्रीगणेश उत्सव में रविवार को राधा अष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में लवानिया सिंह ने राधा रानी और माधव चौहान ने कान्हा का स्वरूप धारण किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। समिति के संरक्षक डॉ. जितेंद्र कौशिक, निर्मला कौशिक, संस्थापिका एवं अध्यक्ष राखी कौशिक, महामंत्री उपासना कौशिक और सचिव ऋषभ मित्तल ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के सचिव ऋषभ मित्तल, शंभू रस्तौगी, रजनी रस्तौगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री गणेश और राधा रानी की आरती हुई। यह भी पढ़ें- Amroha News: कामनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी इसके बाद श्रद्धालुओं को सब्जी-पूरी...