Bijnor News: राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बिजनौर, सितम्बर 22 -- Bijnor News: सहारनपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नहटौर के तीन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। नांगल जट निवासी वंश चौधरी ने 230 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सहारनपुर स्थित जीजीआईसी में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालय भारोत्तोलन चैंपियनशिप नहटौर के अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन किया। गिलाड़ी वेटलिफ्टिंग अकादमी के कोच करण सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे 79 किग्रा भार वर्ग आरव चौधरी (फुलसंदा) ने स्नैच में 98 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 126 किग्रा वजन उठाकर द्वितीय स्थान (सिल्वर) प्राप्त किया। 88 किग्रा भार वर्गभार में वंश चौधरी स्नैच में 100 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 130 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान (गोल्ड) प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.