Bijnor News: राजकीय इंटर कॉलेज में विवाद के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: मंडावली के ग्राम काशीरामपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लगातार विवादों की शिकायतों के बाद पुलिस ने विद्यालय क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। हनुमान मंदिर के पास छात्र से मारपीट का आरोप लगाया गया है। घायल छात्र के परिजनों ने अवधेशानंद पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व विद्यालय में अध्यापिका से अभद्रता तथा उनके भाई और कर्मचारी के बीच हाथापाई का मामला भी सामने आया था। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर अभिभावकों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।शुक्रवार को सीओ सुनील कुमार और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.