Bijnor News: राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: ओम इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री सहित विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। कक्षा छह से आठ वर्ग में वंश और सत्यम ने संयुक्त रूप से प्रथम, आराध्या ने द्वितीय तथा आरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ से 12 वर्ग में रिया ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और चांदनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Mathura News: चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.