बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: राइजालॉन्ग फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विकास खंड किरतपुर के ग्राम सिसोना जाट में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक-आर्थिक जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी कुलरंजन चौधरी के निर्देशन एवं अशोक मधुप के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रमोद चौधरी और शिवानी चौधरी ने ग्रामीण महिलाओं एवं अन्य ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की।अशोक मधुप की अध्यक्षता व ज्योति के संचालन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में योगेश कुमार, सुनीता, नेहा, राजवती, अनुसूया, राहुल सिंह, स्वाति पालीवाल, नेहा, लोकेंद्र सिंह, मनोज कुमार, शैलेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...