Bijnor News: रसेल वाइपर का वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से किया रेस्क्यू
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: नांगल सोती। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में ले जाकर सांप को सुरक्षित छोड़ दिया। गुरुवार को नांगल के मोहल्ला जोशियान में बिजेंद्र जोशी के घर के आंगन में एक जहरीला रसेल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप को पहले नींबू के पेड़ पर देखा गया, फिर वह पानी में कूद ग्रामीणों की आंख से ओझल हो गया था। शुक्रवार सुबह यह सांप एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर बैठा देखा गया। सांप को देखकर ग्रामीणों के होश उड गये। जिसके बाद सांप होने की सूचना राजगढ़ वन रेंज के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर राजगढ़ वन क्षेत्र के दरोगा योगेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम मेघनाथ सिंह, यशवीर सिंह और कलवा सिंह आदि मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीण हिमांशु जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.