बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: चांदपुर-फीना मार्ग पर रविवार देर शाम रफ्तार के कहर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। थाना शिवाला कलां क्षेत्र के अंतर्गत बेलबाला पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बाइक सवार एक बुजुर्ग और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक क्षेत्र के गांव मझोला गुर्जर के रहने वाले थे। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फीना जाते समय हुआ हादसा

दुर्घटना का विवरण मझोला गुर्जर निवासी खेम सिंह (60 वर्ष) रविवार शाम को किसी काम से फीना की ओर जा रहे थे। उन्होंने गांव के ही युवक ललित (24 वर्ष) पुत्र भूरे सिंह की बाइक से लिफ्ट ली थी। दोनों जैसे ही बाइक से चांदपुर-फीना मार्ग पर स्थित बेलबाला पुलिस चौक...