बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए शिक्षिका रचना कपूर का चयन हो गया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षिका रचना कपूर को मिलेगा। जिले से पांच अध्यापकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जिला स्तर से तीन अध्यापकों के नाम शासन को भेजे गए थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया की शिक्षिका रचना कपूर को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महत्वपूर्ण: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आरती शर्मा का चयनजिले से पंजीकरण जिले से पांच अध्यापकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सुरेन्द्र सिंह आसफाबाद चमन जूनियर हाईस्कूल अफजलगढ़, रचना कपूर उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया हल्दौर, शाहदिल नईम चांदा नंगली जूनियर हाईस्कूल हल्दौर, जियाउररहमान जूनियर हाईस्कूल जटपुरा बौंडा न...