बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नगर और क्षेत्र के गांवों में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। नगर के अलावा अम्हेड़ा, नवादा तुल्ला, गोवर्धनपुर नंगली, लाड़नपुर, बिलाई, बिसाठ, फरीदपुर सधीरन, खेड़ा, मुकरंदपुर और चांदा नंगली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन बहनों ने भाइय...