Bijnor News: रक्षाबंधन पर बसों में सफर फ्री, हाईवे पर टोल वसूली शुरू
बिजनौर, अगस्त 28 -- Bijnor News: रक्षाबंधन के त्योहार पर एक ओर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क सफर की सुविधा दी गई है, वहीं त्योहार से चार दिन पहले ही पानीपत-खटीमा हाईवे पर टोल वसूली शुरू कर दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के डेहरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से वाहनों से टोल शुल्क लिया जाने लगा। ऐसे में रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर टोल का अतिरिक्त भार पड़ना शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन में जहां किराया माफ किया गया है, वहीं निजी वाहनों से हाईवे पर सफर करने वालों को अब टोल देना होगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली शुरू कर दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.