Bijnor News: रक्षाबंधन पर जिला जेल में भावुक हुआ मिलाई का पल
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को जिला कारागार में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। राखी बांधते समय कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। भाइयों के चेहरे पर भी परिवार से दूर होने का दर्द साफ नजर आया। जेल प्रशासन ने बहनों की सुविधा के लिए मिलाई का समय बढ़ाने के साथ ही विशेष व्यवस्थाएं की थीं। रक्षाबंधन के मद्देनजर जेल प्रशासन ने सुबह नौ बजे से ही मिलाई शुरू करा दी। सामान्य दिनों में मिलाई दोपहर दो बजे तक होती है, लेकिन त्योहार को देखते हुए समय बढ़ाकर सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया गया। सुबह से ही जिला कारागार के बाहर बहनों और अन्य मुलाकातियों की लंबी कतारें लग गईं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.