Bijnor News: योगी बाबा गणेश 41 दिन तक खड़े रहकर करेंगे मौन साधना
बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: गांव बक्सनपुर स्थित काली माई मंदिर में इन दिनों आस्था और साधना का अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है। नाथ संप्रदाय के योगी बाबा गणेश नाथ गांव की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना को लेकर कठिन तपस्या कर रहे हैं। बाबा ने 41 दिन तक मौन व्रत के साथ लगातार खड़े रहकर साधना करने का संकल्प लिया है। तपस्या के सात दिन पूरे हो चुके हैं। बाबा गणेश नाथ लगातार खड़े रहकर साधना में लीन हैं। उनकी इस कठिन तपस्या को देखने और दर्शन करने के लिए बक्सनपुर के साथ ही आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार काली माई मंदिर परिसर स्थित आश्रम करीब 500 वर्ष पुराना बताया जाता है, जबकि मंदिर का निर्माण वर्ष 1966 में हुआ था। करीब ढाई माह पूर्व बाबा को आश्रम में रहने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.