Bijnor News: यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा, चालक फरार
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: साहूवाला वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरा महिंद्रा पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। वन विभाग ने पिकअप को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार साहूवाला वन क्षेत्र की खारी बीट में लकड़ी माफियाओं द्वारा यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटा गया था। इसके बाद कटी हुई लकड़ी को पिकअप वाहन में भरकर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबराबाद ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने अकबराबाद पहुंचकर यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया और उसे साहूवाला रेंज कार्यालय ले आई। पकड़ा गया पिकअप वाहन बढ़ापुर का बताया जा रहा है। साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी रामवृक्ष राव ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.