बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर विवेक कालिज आफ ला एन्ड यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार व कार्यवाहक सचिव शांतनु त्यागी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह देशवाल चीफ डिफेंस काउंसिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि आज का युवा देश की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आइकॉन थे, उन्होंने कहा उनके जन्म दिन 12 अगस्त को हम ही नहीं पुरी दुनिया युवा दिवस के रूप में मनाती है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ललकारा उठो जागो और जब तक चलते रहो जब तक आप क लक्ष्य न मिले। प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उसके पहले विद्...